Comments In Business Standard: धातुओं के दाम में आ सकती है और नरमी

Search BS HindiWeb Make us your home
Thursday, August 26 ,2010 Update: 11:13 AM
होम|बाजार|कंपनियां|अर्थव्यवस्था|मुद्रा|विश्लेषण|निवेश|जिंस|क्षेत्रीय|व्यापार गोष्ठी|जिरह
होमनिवेशखबर

धातुओं के दाम में आ सकती है और नरमी
बाजार में बिकवाली के चलते कीमतों में गिरावट को बल मिलने की संभावना
रामवीर सिंह गुर्जर / नई दिल्ली August 25, 2010

अमेरिका में बिगड़ते आर्थिक हालात और यूरोप में आर्थिक गतिविधियां धीमा पडऩे से धातुओं की कीमतों में नरमी आने लगी है। धातु विश्लेषकों के मुताबिक आने वाले दिनों में धातुओं की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। उनके मुताबिक बीते दिनों में धातुओं के दाम काफी बढ़ चुके हैं, इसलिए बाजार में बिकवाली के चलते इनकी कीमतों में गिरावट को बल मिलने की संभावना है।

मंगलवार को लंदन मेटन एक्सचेंज (एलएमई)में तांबा तीन माह अनुबंध दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 7461 डॉलर प्रति टन तक जाने के बाद घटकर 7,195 डॉलर प्रति टन पर आ गया, एल्युमीनियम 2,102 डॉलर से घटकर 2,031 डॉलर, सीसा करीब 2,131 डॉलर से घटकर 2,019 डॉलर, निकल 22,275 डॉलर से घटकर 20,750 डॉलर और जस्ता 2,136 डॉलर से घटकर 2,000 डॉलर प्रति टन पर आ गया।

वहीं घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मंगलवार पिछले एक सप्ताह के मुकाबले तांबा अगस्त वायदा 341.45 से गिरकर करीब 334.10 रुपये, एल्युमीनियम अगस्त वायदा 98.05 रुपये से घटकर 94.65 रुपये, जस्ता अगस्त वायदा 98.65 रुपये से घटकर 92.45 रुपये, सीसा अगस्त वायदा 98.50 रुपये से घटकर 93.20 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ।

बुधवार को भी एमसीएक्स और एलएमई में धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। धातुओं की कीमतों के बारे में कमोडिटी इनसाइटडॉटकॉम के धातु विश्लेषक अभिषेक शर्मा ने कहा कि बीते दिनों में धातुओं के दाम काफी बढ़ गए हैं, जबकि मांग में कोई खास बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई और मांग अभी भी कमजोर है और चीन ने मौद्रिक नीति कठोर कर दी है।

इसका चीन के औद्योगिक उत्पादन पर नकारात्मक असर पडऩे की आशंका है। ऐसे में चीन में धातुओं की मांग कम हो सकती है। शर्मा ने कहा कि ऊंचे भाव पर अब बाजार में मुनाफावसूली देखी जा सकती है, जिससे आने वाले दिनों में धातुओं की कीमतों में और गिरावट आने की संभावना है।

Keyword: LME, Metal Prices, decline,
Advertisements
Q1 FY11 Results: Full Coverage
Follow the ups and downs of your investments. Try our new Portfolio Tracker
GiftwithLove.com: Same Day Delivery of Flowers/ Cake/Gift in India
Bookmark and Share
Display Name Email-Id
Post your comment
Advertisements
Follow the ups and downs of your investments. Try our new Portfolio Tracker
Q1 FY11 Results: Full Coverage
आपका मत
परमाणु दायित्व विधेयक क्या विदेशी कंपनियों के लिए वाकई है फायदेमंद?
हांनहीं
पढ़िये
ईमेल
ईपीसीजी योजना के तहत निर्यात बाधाओं में कमी
गेल-आईओसी लगाएंगी पेट्रोरसायन संयंत्र
निकोन करेगी भारत में दोगुना कारोबार
'मामूली बदलाव की दरकार'
सुजलॉन का आरई पावर में निवेश
About usPartner with usJobs@BSAdvertise with usTerms & ConditionsContact us
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com
This site is best viewed with Internet Explorer 6.0 or higher; Firefox 2.0 or higher at a minimum screen resolution of 1024x768
* Stock quotes delayed by 10 minutes or more. All information provided is on "as is" basis and for information purposes only. Kindly consult your financial advisor or stock broker to verify the accuracy and recency of all the information prior to taking any investment decision. While due diligence is done and care taken prior to uploading the stock price data, neither Business Standard Limited, www.business-standard.com nor any independent service provider is/are liable for any information errors, incompleteness, or delays, or for any actions taken in reliance on information contained herein.

No comments: