Article In Business Standard

Search BS HindiWeb Make us your home
Friday, July 09 ,2010 Update: 09:26 AM
होम|बाजार|कंपनियां|अर्थव्यवस्था|मुद्रा|विश्लेषण|निवेश|जिंस|क्षेत्रीय|व्यापार गोष्ठी|जिरह
होमनिवेशखबर

बढ़ी मांग, मारी धातुओं ने छलांग
प्रमुख बाज़ारों में अचानक बढ़ी धातुओं की मांग
रामवीर सिंह गुर्जर / नई दिल्ली 07 08, 2010

दो बड़े बाजारों अमेरिका और चीन में माग बढऩे और डॉलर के मुकाबले यूरो में आई मजबूती ने धातुओं की कीमतों में फिर से जान डाल दी है। पिछले कुछ अर्से से फर्श पर पड़े धातुओं के दाम मजबूत मांग के दम पर फिर चढऩे लगे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि खरीदारी में तेजी आने से लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) में धातुओं के भंडार (इन्वेंट्री) में कमी आई है।

दुनिया के सबसे बड़े धातु एक्सचेंज में 1 से 7 जुलाई के दौरान तांबे के तीन माह अनुबंध का भाव 6,388 डॉलर से बढ़कर 6,570 डॉलर प्रति टन, एल्युमीनियम के दाम 1,914 डॉलर से चढ़कर 1,949 डॉलर प्रति टन, सीसे के दाम 1,719 डॉलर से बढ़कर 1,770 डॉलर प्रति टन और जस्ते के दाम 1,754 डॉलर से बढ़कर 1,838 डॉलर प्रति टन हो गए हैं।

विदेश में तपिश
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के कारण घरेलू बाजार मे भी धातुओं की कीमतों में तेजी आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में 1 से 8 जुलाई के तांबा अगस्त वायदा अनुंबध का भाव 301.20 रुपये से बढ़कर 314 रुपये प्रति किलोग्राम, एल्युमीनियम अगस्त वायदा 92 रुपये से बढ़कर 94.25 रुपये प्रति किलो , सीसा 82.35 रुपये से बढ़कर 86.50 रुपये प्रति किलो और जस्ता अगस्त वायदा 83.20 रुपये से बढ़कर 87.70 रुपये प्रति किलो हो गया।

ऐंजल ब्रोकिंग के विश्लेषक अनुज गुप्ता का कहना है, 'अमेरिका और चीन में खासतौर पर ऑटो उद्योग की ओर से धातुओं की मांग बढऩे की संभावना है। ऑटो उद्योग में धातुओं का उपयोग काफी होता है। उनका कहना है कि दो-तीन दिनों में चीन से धातुओं के आयात निर्यात के आंकड़े जारी होने वाले है। इन आंकडों के सकारात्मक रहने की उम्मीद है। इस वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में धातुओं की खरीद बढऩे लगी है। इससे धातुओं की कीमतों में सुधार हुआ है।

यूरो का सहारा
धातु विश्लेषक अभिषेक शर्मा का धातुओं की कीमतों में सुधार के बारे में कहना है कि डॉलर के मुकाबले यूरो मजबूत होने से भी धातुओं की कीमतों में तेजी को बल मिला है। शर्मा ने कहा कि नीचे स्तर पर धातुओं की खरीद बढ़ रही है और एलएमई में इनकी इन्वेंट्री में गिरावट आई है। पिछले 7 दिन में तांबे की इन्वेंट्री 4,49,425 टन से घटकर 4,39,350 टन, एल्युमीनियम की 44,09,550 टन, सीसा की 18,9850 टन और जस्ते की 6,16,575 टन रह गई है।

दिल्ली के तांबा कारोबारी अजीत प्रसाद का कहना है कि एलएमई में दाम बढऩे के कारण घरेलू बाजार में भी धातुओं की कीमतों मे इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में धातुओं की मांग के बारे में शर्मा ने कहा कि अमेरिका, चीन सहित भारत में वाहनों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। ऐसे में धातुओं में खासतौर पर एल्युमीनियम और सीसे की मांग बढऩे की उम्मीद है।

Keyword: LME, MCX, India, US, China,
Advertisements
Q4 FY10 Results: Full Coverage
Follow the ups and downs of your investments. Try our new Portfolio Tracker
GiftwithLove.com: Same Day Delivery of Flowers/ Cake/Gift in India
Bookmark and Share
Display Name Email-Id
Post your comment
Advertisements
Follow the ups and downs of your investments. Try our new Portfolio Tracker
Q4 FY10 Results: Full Coverage
आपका मत
पेंशन योजना में रिटर्न की गारंटी देना ग्राहकों के लिए होगा अच्छा?
हांनहीं
पढ़िये
ईमेल
बजाज ऑटो ने भी घटाए दाम
अधिकारियों को मध्यस्थ बनाने से आती हैं कई समस्याएं
मांग में होगा जितना उबाल, उतनी अच्छी गलेगी दाल
घरेलू शेयर बाजारों में उछाल बरकरार, धातु और रियलिटी में बढ़त
बीमा छोड़ बाकी जगह सीमा: बैंक
About usPartner with usJobs@BSAdvertise with usTerms & ConditionsContact us
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com
This site is best viewed with Internet Explorer 6.0 or higher; Firefox 2.0 or higher at a minimum screen resolution of 1024x768
* Stock quotes delayed by 10 minutes or more. All information provided is on "as is" basis and for information purposes only. Kindly consult your financial advisor or stock broker to verify the accuracy and recency of all the information prior to taking any investment decision. While due diligence is done and care taken prior to uploading the stock price data, neither Business Standard Limited, www.business-standard.com nor any independent service provider is/are liable for any information errors, incompleteness, or delays, or for any actions taken in reliance on information contained herein.

No comments: